सोनीपत में तालाब के पास मिले 2 शव, ग्रामीणों में सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jun, 2025 07:52 PM

2 bodies found near a pond in sonipat sensation among villagers

सोनीपत के गांव तिहाड़ खुर्द के तालाब के पास 2 लोगों के शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव तिहाड़ खुर्द के तालाब के पास 2 लोगों के शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। मृतकों के पास से देसी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। FSL की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव तिहाड़ खुर्द के रहने वाले 42 वर्षीय सितेंद्र और 64 वर्षीय ओमप्रकाश गांव के तालाब के घाट पर सुबह से ही शराब का सेवन कर रहे थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों दोनों के शव पड़े देखे। उनका शरीर काला पड़ चुका था। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई।

PunjabKesari

सैंपल लेकर लैब भेजी गए हैं

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई है। शायद शराब जहरीली होने की वजह से दोनों की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर सोनीपत सदर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। एसएफएल टीम ने मौके से सैंपल लेकर मधुबन लैब भेज दिया गया है। 

PunjabKesari

जांच जारी है- पुलिस प्रवक्ता

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव तिहाड़ खुर्द में 2 लोगों की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान सितेंद्र और ओमप्रकाश के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!