बच्चा चोरी के शक में 15 महिलाओं को पकड़ा, वीडियो बनाने को लेकर पुलिस से झड़प

Edited By Shivam, Updated: 02 Sep, 2019 01:48 PM

गांव मनौली में पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही महिलाओंं को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनसे गांव मेें आने के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बीच ग्रामीण ने मामले की सूचना...

सोनीपत (पवन राठी): गांव मनौली में पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही महिलाओंं को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनसे गांव मेें आने के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बीच ग्रामीण ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को भी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

इसी बीच गांव की महिला पुलिस व महिलाओंं की वीडियो बनाने लगी। लोगों का आरोप है कि इस पर पुलिस कर्मी ने एक युवती से अभद्रता कर दी, जिस पर ग्रामीण भड़क गए। उनकी पुलिस कर्मी से हाथापाई तक हो गई। पुलिस गांव से जाने लगी तो युवक पुलिस जिप्सी के आगे लेट गया।

पुलिस किसी तरह वहां से हिरासत में ली गई महिलाओं को लेकर थाने में पहुंची, जहां उनके परिजनों को बुलवाया गया है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी ने माफी मांग ली, जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई नहीं की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!