Panipat : हरियाणा में 12 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट,घर के इस शख्स ने बनाया हवस का शिकार

Edited By Isha, Updated: 04 Dec, 2024 01:38 PM

12 year old girl got pregnant in haryana

हरियाणा के पानीपत में 12 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी के परिजन उसे पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंची। लड़की के परिजनों ने

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में 12 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी के परिजन उसे पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंची। लड़की के परिजनों ने उसके जीजा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पानीपत के एक गांव के ईंट भट्ठे का है। जहां बिहार के शेखपुरा से एक युवक अपने परिवार के साथ काम करने आया है। उसके परिवार में उसकी पत्नी, 5 बेटे और बेटियां हैं। युवक की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और करीब 2 महीने पहले परिवार के सभी लोग बिहार में थे। आरोप है कि जब एक दिन किशोरी के माता-पिता धान काटने के लिए खेत में गए और तो उस समय वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसका जीजा घर में आया और मासूम के साथ रेप किया। वहीं लड़की ने ये बात किसी को नहीं बताई और एक महीने पहले सभी पानीपत आ गए। 

 
बताया जा रहा है कि एक महीने से सभी अपने काम में व्यस्थ थे। दो दिन पहले अचानक किशोरी को पेट में दर्द हुआ और उसने अपनी मां को बताया। इसके बाद उसकी मां उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद परिजन उसे शहर के सिविल अस्पताल ले गए। जहां उन्होंने डॉक्टरों से अपनी बेटी के गर्भपात की गुहार लगाई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!