प्री बोर्ड का 10-12वीं का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2020 11:43 AM

रियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड का 10वीं व 12वीं कक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गये। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने पेपर लीक होने पर पेपर रद्द कर दिया है। उक्त दोनों प्रश्नपत्र रोहतक से लीक हुए हैं।

रोहतक (दीपक): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड का 10वीं व 12वीं कक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गये। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने पेपर लीक होने पर पेपर रद्द कर दिया है। उक्त दोनों प्रश्नपत्र रोहतक से लीक हुए हैं। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप से उन्हें मिली।

सरकारी स्कूलों में बुधवार को प्री बोर्ड की 10वीं कक्षा का एनएसक्यूएफ, संस्कृत, उर्दु, संगीत, चित्रकला विषय का पेपर था। जबकि 12वीं कक्षा का फाइन आर्ट, संगीत, कृषि विषय का पेपर था। परीक्षा सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक ली जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान शेखावत ने बताया कि स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को 10वीं व 12वीं कक्षा का पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दिया है। सूचना मिलते ही परीक्षा को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया। परीक्षा बोर्ड की ओर से फिर जल्द ही दोबारा से परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!