950 ग्राम गांजा सहित 1 दबोचा

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2019 11:45 AM

1 nabbed with 950 gm of ganja

पुलिस ने नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

भिवानी (वजीर): पुलिस ने नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुजरानी चौकी प्रभारी विद्याधर ने बताया कि पुलिस को गुप्त  सूचना मिली थी कि पालुवास निवासी एक व्यक्ति भिवानी  से अपने गांव आ रहा है। उक्त व्यक्ति गांजा बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कालुवास बस अड्डा  पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरेापित की पहचान पालुवास निवासी बुधराम के रुप में हुई। पुलिस नें आरोपी को नियमानुसार नोटिस देकर इस बारे में उसे समझाकर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!