मानेसर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 एकड़ में बसी 250 झुग्गियों पर चला पीला पंजा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 28 Nov, 2025 07:05 PM

mmc takes major action demolishes 250 slums spread ov

मानेसर निगम क्षेत्र में नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने बड़ी कार्रवाई की। 5 एकड़ भूमि पर बसी करीब 250 अवैध झुग्गियों को 5 जेसीबी की सहायता से जमीनदोंज किया गया।

गुड़गांव,ब्यूरो : मानेसर निगम क्षेत्र में नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने बड़ी कार्रवाई की। 5 एकड़ भूमि पर बसी करीब 250 अवैध झुग्गियों को 5 जेसीबी की सहायता से जमीनदोंज किया गया। निगम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इंफोर्समेंट विंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीटीपी राजेंद्र टी शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सेक्टर-83 में कार्रवाई की गई। निगम क्षेत्र में निजी भूमि पर भू-मालिक ने करीब 250 झुग्गियां बसाई थी।

 

प्रत्येक झुग्गी से 2500-3000 रुपये मासिक किराया वसूल रहा था। थाना खेड़की दौला पुलिस की मदद से कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। इन झुग्गियों के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम की टीम ने इस भूमि को खाली करवाया और भू-मालिक को नोटिस देते हुए चेताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधि को दोबारा न दोहराया जाए। इस कार्रवाई से अन्य लोगों में सख्त संदेश जाएगा। आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध कब्जों और गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम क्षेत्र टीम लगातार निरीक्षण कर रही है, अन्य जगहों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ एसडीओ विपिन बूरा, जेई गौरव यादव सहित निगम की इंफोर्समेंट विंग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!