लक्ष्‍मी नारायण ने प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Apr, 2026 05:42 PM

laxmi narayan won three medals in the competition

एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल मास्‍टर प्रतियोगिता में खेड़की दौला निवासी लक्ष्‍मी नारायण ने तीन पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

गुड़गांव, (ब्‍यूरो): एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल मास्‍टर प्रतियोगिता में खेड़की दौला निवासी लक्ष्‍मी नारायण ने तीन पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्‍ली में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें कई प्रतिभागियों ने हिस्‍सा लिया।

 

उन्‍होंने उम्र 60 प्‍लस वर्ग में हिस्‍सा लेते हुए तीन किलोमीटर की दौड में दूसरा स्‍थान तथा तीन किलोमीटर की पैदल चाल में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके साथ ही ट्रिपल जंप में भी उन्‍होंने दूसरा स्‍थान हांसिल किया। मेजबान संस्था ने लक्ष्‍मी नारायण को तीन पदक और सर्टिफिकेट से सम्‍मानित किया। कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों तो उम्र रुकावट नहीं बनती 60 प्‍लस उम्र में उन्‍होंने इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया और अपनी फिटनेश का लोहा मनवाया। आज की युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेने की जरुरत है जो कि नशे की दल-दल में समाती जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!