मालहा राव साइंस मेले में अड़बर स्कूल का जलवा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 07:29 PM

adbar school shines at malaha rao science fair

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन किया। मालहा राव कम्युनिटी सेंटर खेरला में आयोजित इस प्रदर्शनी में नूंह और फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के...

नूंह, (ब्यूरो): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन किया। मालहा राव कम्युनिटी सेंटर खेरला में आयोजित इस प्रदर्शनी में नूंह और फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के कई विद्यालयों ने भाग लिया, लेकिन अड़बर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कॉर्डिनेटर रामकिशन आर्य मौजूद रहे। विद्यालय के मिडल विंग के छात्र पुलकित, आफिया और परवेज ने “पर्यावरण के अनुकूल घर” “ग्लोबल वार्मिंग” और “वर्षा जल संचयन” जैसे समसामयिक विषयों पर उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। उनके अभिनव विचारों और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग की छात्रा नाजिश ने “सतत कृषि विकास” विषय पर बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों का दिल जीत लिया। नाजिश को शील्ड के साथ 3000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई, जिससे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे अध्यापिका पवित्रा और अनुराधा का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने बच्चों को मॉडल निर्माण और प्रस्तुति में निरंतर सहयोग दिया। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!