कोसली विधानसभा क्षेत्र में अभिमन्यु यादव ने बीजेपी को किया एकजुट

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 21 Aug, 2024 09:15 PM

abhimanyu yadav unites bjp in kosli assembly constituency

क्षिणी हरियाणा की सियासी हवा लगातार बदलती जा रही है, टिकट के लिए भी तमाम नेता लगे हुए है, लेकिन कोसली विधानसभा का मिजाज थोड़ा अलग है, जिस कार्यशैली के साथ अभिमन्यु यादव ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है , उससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही...

गुड़गांव, (ब्यूरो): दक्षिणी हरियाणा की सियासी हवा लगातार बदलती जा रही है, टिकट के लिए भी तमाम नेता लगे हुए है, लेकिन कोसली विधानसभा का मिजाज थोड़ा अलग है, जिस कार्यशैली के साथ अभिमन्यु यादव ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है, उससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश दिखाई दे रहा है।

 

मूल रूप से रेवाड़ी जिले की कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में थे। बदले राजनीतिक घटनाक्रम में उन्होंने कोसली विधानसभा क्षेत्र पर फोकस कर रखा है। 

 

अभिमन्यु यादव वैसे तो पूरे अहीरवाल को ही अपना घर मानते हैं, लेकिन कोसली से वह बहुत नजदीक है, कोसली विधानसभा के प्रत्येक गांव और घर से वह परिचित हैं, इसी का कमाल है कि वह कोसली के सियासी समीकरण को नजदीक से समझते हैं, तभी तो अभिमन्यु यादव ने कोसली क्षेत्र में पूरी बीजेपी को एकजुट कर दिया, और अब कोसली विधानसभा बीजेपी की सुरक्षित सीट भी बन गई है, और यह सब अभिमन्यु यादव के जनता के साथ स्नेह का परिणाम है, कोसली विधानसभा में लोगों से उनका जुड़ाव ही उन्हें एक मजबूत नेता बन रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!