Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Aug, 2018 11:08 AM
हरियाणा स्पैशल टास्क फ ोर्स (एस.टी.एफ.) की टीम ने 5 करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ 2 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ . ने दोनों नाइजीरियन को गुरुग्राम के सैक्टर 18 इलाके से इफको चौक के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों विदेशी नागरिकों से बरामद की...
गुडग़ांव(ब्यूरो): हरियाणा स्पैशल टास्क फ ोर्स (एस.टी.एफ.) की टीम ने 5 करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ 2 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ . ने दोनों नाइजीरियन को गुरुग्राम के सैक्टर 18 इलाके से इफको चौक के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों विदेशी नागरिकों से बरामद की हैरोइन एक किलोग्राम से ज्यादा है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। अधिकारियों के मुताबिक यह दोनों भारत में करीब 6 महीने से बिना वीजा और पासपोर्ट के गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं।
दोनों आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के मकान में रहते थे। डी.आई.जी. सतीश बालन ने बताया कि यह लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि इनके और भी साथी होंगे, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।