सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2019 10:39 AM

bike rider killed in a road accident

सनियाना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारे जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान गांव चमारखेड़ा निवासी सुरजीत के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे मनोज के बयान पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध ....

भूना (पवन) : सनियाना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टक्कर मारे जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान गांव चमारखेड़ा निवासी सुरजीत के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे मनोज के बयान पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मनोज पुत्र राजकुमार निवासी चमारखेड़ा ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि 14 अक्तूबर को उसका ताऊ सुरजीत अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बोस्ती खेतों में जा रहा था।

वह भी अपने ताऊ सुरजीत के पीछे-पीछे अलग से अपनी मोटरसाइकिल पर खेत में जा रहा था। जब उसका ताऊ सनियाना से बोस्ती रोड प्राथमिक स्कूल बाहमणी खेड़ा रकबा सनियाना के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उक्त दुर्घटना में सुरजीत को काफी चोटें लगी।

चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उसने एम्बुलैंस का प्रबंध करके घायल सुरजीत को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुरजीत को रैफर कर दिया। जिसके बाद वे अपने ताऊ को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान सुरजीत की मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!