वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2019 11:31 AM

two died after being hit by a vehicle

18 अगस्त (ब्यूरो): अलग-अलग थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी भगवान राम गांव सीकरी में किराए के मकान में रहते...

फरीदाबाद: अलग-अलग थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी भगवान राम गांव सीकरी में किराए के मकान में रहते थे और पियाला रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। वे कंपनी से छुट्टी होने पर साइकिल से घर आ रहे थे।

जैसे ही कंपनी से कुछ आगे पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही एक क्रेन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। यह देख चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जैसे ही अस्पताल ले जाने लगी, तो उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वहीं एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग के मुजेसर मोड के पास कैंटर की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव बरियाघाट जिला समस्तिपुर बिहार निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो यहां एक कंपनी में नौकरी करता था। थाना सेक्टर-7 पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!