मसाज की आड़ में की जाती थी वेश्‍यावृत्ति, आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां गिरफ्तार (Pics)

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 12:38 PM

haryana faridabad spa center prostitution police

हरियाणा में वेश्यावृति के मामले बढ़ते ही जा रहे है। एक ऐसा ही मामला फरीदाबाद सैट्रल थाने के अंतर्गत आने वाले नामी मॉल्स

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा में वेश्यावृति के मामले बढ़ते ही जा रहे है। एक ऐसा ही मामला फरीदाबाद सैट्रल थाने के अंतर्गत आने वाले नामी मॉल्स का है, जहां चल रहे बॉडी मसाज स्पा सेंटरों पर क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर उस वक्त छापा मारा जब मसाज की आड़ में वेश्‍यावृत्ति की जा रही थी। 

 

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद का ई.एफ. 3 मॉल हैं, जिसमें एक नहीं बल्कि कई बॉडी मसाज स्पा सेंटर खुले हैं। जिनमें से कल फरीदाबाद की क्राईम ब्रांच टीम ने हयात स्पा सेंटर और डायमंड स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश किया है। 

 

ए.सी.पी. आत्माराम ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि मॉल के अंदर स्पा बॉडी मसाज की आड में वेश्यावृति कराई जा रही है। जिस पर उन्होंने क्राईम ब्रांच की एक टीम गठित की और पूरी प्लानिंग के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ए.सी.पी. ने बताया कि टीम का एक पुलिसकर्मी पहले ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में गया और पूरी बातचीत की जिसमें तय हो गया कि यहां बॉडी मसाज की आड़ में वेश्यावृति करवाई जाती है। उसके बाद ग्राहक पुलिसकर्मी ने टीम के अपने अन्य साथियों को इशारा किया और स्पा सेंटर से आपत्तिजनक स्थिति में 7 युवतियों और 5 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!