हनी सिंह की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं

Edited By Rahul Rana, Updated: 10 Dec, 2024 06:33 PM

trailer of the documentary film  yo yo honey singh famous  released

रैपर हनी सिंह की असली जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म "यो यो हनी सिंह फेमस" का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो उनके संघर्ष, सफलता और असफलताओं की कहानी को दर्शाता है। यह फिल्म हनी सिंह के उतार-चढ़ाव, ड्रग्स की लत और कमबैक की सच्ची दास्तान को उजागर...

बाॅलीवुड तड़का : हनी सिंह, जिनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, अब अपनी असल जिंदगी की कहानी लेकर आ रहे हैं। ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें रैपर हनी सिंह की जिंदगी के संघर्ष और सफलता के साथ-साथ उनके गहरे और छुपे हुए राज भी सामने आएंगे।

सच दिखाता है फिल्म का ट्रेलर

इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के जीवन के कई उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। फिल्म की शुरुआत होती है हनी की पॉपुलैरिटी से, जहां वह लाखों फैंस के बीच अपने गानों से राज कर रहे थे। फिर वह दौर आया जब हनी सिंह को अपनी गलती की वजह से सब कुछ खो देना पड़ा। दिल्ली के एक छोटे से घर से निकला एक आम लड़का, जिसने बिना किसी संगीत परिवार से जुड़े दुनिया के सबसे बड़े रैपर का टैग हासिल किया। फिल्म में उनके संघर्ष और सफलता के साथ-साथ, कई काले सच भी उजागर होंगे।

अश्लीलता फैलाने का आरोप

फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि हनी सिंह पर अश्लीलता फैलाने का आरोप कैसे लगा। उनका संगीत, जो पहले बेहद लोकप्रिय था, अब आलोचनाओं के घेरे में था। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी के पैरेंट्स भी उनका संघर्ष और जीवन के अहम पल शेयर करेंगे। इसके अलावा, सलमान खान और अन्य बॉलीवुड सितारे भी इस फिल्म में दिखाई देंगे, जहां वह बताएंगे कि रैपर के तौर पर हनी सिंह का इंडस्ट्री में क्या असर था और कैसे उन्होंने सबका दिल जीता।

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह की वापसी की कहानी

फिल्म हनी सिंह के डिप्रेशन और ड्रग्स की लत का भी खुलासा करती है, जिस वजह से वह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। लेकिन फिर उन्होंने जबर्दस्त वापसी की और अपने फैंस को फिर से अपना दीवाना बना लिया। हनी सिंह खुद इस फिल्म में बताते हैं कि कैसे वह मुश्किलों के बाद वापस लौटे और फिर से अपने गानों से लोगों को पागल कर दिया। फिल्म में यह सब आपको रियल और रॉ अंदाज में दिखेगा।

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "यो यो हनी सिंह... एक ऐसा नाम जो इंडस्ट्री में गूंजता है, लेकिन असली कहानी क्या है?"

कब और कहां देख सकते हैं?

'यो यो हनी सिंह फेमस' डॉक्यूमेंट्री फिल्म 20 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अगर आप हनी सिंह के फैन हैं और उनकी जिंदगी के अनकहे राज जानना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!