ब्राह्मण समाज को दावेदारी वाली विधानसभा सीटों पर टिकटें दें राजनीतिक पार्टियां: अशोक शर्मा

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2024 08:28 AM

political parties should give tickets to brahmin community

भाजपा हाईकमान द्वारा मोहन लाल बड़ोली को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से हरियाणा के ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह दिख रहा है। समाज से जुड़े लोग जहां पार्टी में मिले इस नेतृत्व को समाज के सम्मान से जोड़ रहे हैं तो वहीं पार्टी के प्र

चंडीगढ़( संजय अरोड़ा): भाजपा हाईकमान द्वारा मोहन लाल बड़ोली को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से हरियाणा के ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह दिख रहा है। समाज से जुड़े लोग जहां पार्टी में मिले इस नेतृत्व को समाज के सम्मान से जोड़ रहे हैं तो वहीं पार्टी के प्रति भी अपना लगाव जाहिर कर रहे हैं। इस संदर्भ में ब्राह्मण खाप हरियाणा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा है कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज को एक बड़ा सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो ब्राह्मण समाज किसी पार्टी का विरोधी नहीं रहा फिर भी कहीं न कहीं यह समाज अपने आप को हरियाणा प्रदेश में ठगा सा महसूस कर रहा था क्योंकि ब्राह्मण समाज को पार्टियां राजनीतिक हिस्सेदारी पूर्णतया रूप से नहीं दे रही थी। इसी कारण यह समाज राजनीति क्षेत्र में पिछड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से ब्राह्मण समाज अपनी बात भी नहीं रख पा रहा था क्योंकि सरकार में अन्य समाज के लोगों की भूमिका कहीं अधिक है।

हिस्सेदारी नहीं होने से समाजिक कार्य भी पीछे छूट रहे थे। अशोक शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के लिए ब्राह्मण समाज चुनाव में केवल वोट लेने का ही जरिया मात्र दिखाई दे रहा था मगर अब भाजपा ने जिस प्रकार मोहन लाल बड़ोली को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है, उससे समाज के लोगों में खुशी है और समाज से जुड़े लोग ये भी महसूस कर रहे हंै कि अब की बार हरियाणा प्रदेश में ब्राह्मण समाज के नेताओं को टिकटों की हिस्सेदारी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

शर्मा ने ये भी कहा कि प्रदेश के अंदर एक ऐसी परिपाटी राजनीतिक दलों ने शुरू की हुई है कि ब्राह्मण समाज को ऐसे हलकों में टिकटें दे दी जाती रही जहां से उनका चुनाव जीतना बड़ा मुश्किल होता है और यही वजह रही कि विधानसभा में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व न के बराबर होता चला गया। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण खाप हरियाणा प्रदेश की सभी पार्टियों से निवेदन करती है कि हरियाणा प्रदेश के अंदर जहां जहां भी ब्राह्मण समाज की दावेदारी बनती है उनको वहीं से टिकटों में तवज्जो दी जाए ताकि ब्राह्मण समाज को भी प्रदेश की सेवा करने का भरपूर मौका मिल सके। ई.बी.पी कैटेगिरी में चयनित बचे हुए बच्चों को जल्द से जल्द नौकरी में ज्वाईन करवाया जाए।

नौकरियों में जो ईडब्लूएस का कोटा है उसका भी वर्गीकरण किया जाए और गु्रप ए व गु्रप बी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी मांग की है कि ब्राह्मण आयोग का गठन कर मंदिरों का अधिग्रहण बंद किया जाए और जो पैसा हमारे मंदिरों में जनता द्वारा चढ़ाया जाता है वह सारा पैसा ब्राह्मण आयोग में डाला जाए ताकि समाज सेवा में वह पैसा लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में मोहनलाल बड़ोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उसी तरह से ब्राह्मण समाज की अन्य मांगों को मान कर समाज का मान सम्मान और मजबूत करें। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!