मारपीट कर नकदी छीनने के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2019 10:29 AM

accused of snatching cash arrested

करीब डेढ़ माह पूर्व व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक .........

भिवानी (पंकेस): करीब डेढ़ माह पूर्व व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व डंडा भी बरामद किया। दोनों आरोपित शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए गए जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बता दें कि दादरी के भगत सिंह चौक क्षेत्र निवासी सुनील कुमार ने 11 अगस्त को सिटी थाना में शिकायत देकर बताया था कि 5 नामजद सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल सहित अन्य जरूरी कागजात छीन लिए थे। जिसकी शिकायत पुलिस थाना में दी गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी दीपक को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने 2 और आरोपियों को काबू किया। जिनकी पहचान एम.सी. कालोनी निवासी मोहित और रवि के रूप में की गई। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!