घर में चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2020 10:24 AM

2 accused arrested for stealing at home

शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इन आरोपियों ने पिछले साल 12 नवम्बर को हनुमान गेट निवासी मुकेश के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ....

भिवानी (पंकेस) : शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इन आरोपियों ने पिछले साल 12 नवम्बर को हनुमान गेट निवासी मुकेश के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा इन आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

पुलिस के अनुसार हनुमान गेट निवासी मुकेश ने पिछले साल 12 नवम्बर को एक शिकायत देते हुए बताया कि उसके मकान से किसी ने चोरी कर ली। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसी मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि उस वारदात को अंजाम देने वाले पुराना बस स्टैंड निवासी बलबीर और हनुमान ढाणी निवासी सोनू इस समय चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार को उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ और चोरी का माल बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!