ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Edited By kamal, Updated: 25 Apr, 2019 11:53 AM

bike rider dies due to trolley grip

गांव नहोनी में बुधवार को एक ही परिवार में 2 सदस्यों की अकाल मृत्यु होने से परिवार में हाहाकार मच गया। परिवार के मुखिया...

अम्बाला: गांव नहोनी में बुधवार को एक ही परिवार में 2 सदस्यों की अकाल मृत्यु होने से परिवार में हाहाकार मच गया। परिवार के मुखिया की मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी अनुसार लखमीर सिंह (60) पुत्र चंदू राम वासी नहौनी अपनी मोटरसाइकिल से बीती देर शाम बधौली गांव की ओर से घर लौट रहा थे। जैसे ही वह बधौली स्थित बेगना नदी के पुल से कुछ आगे टमनोली मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एम.एम. अस्पताल, मुलाना करवाया गया। जहां डाक्टरों ने लखमीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे को अनजाम देने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी, वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों शिकायत पर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नहौनी वासी लखमीर सिंह की मौत की खबर सुनते ही पुत्रवधू संतोष देवी (35) पत्नी गुरदर्शन को दौरा पड़ गया। संतोष देवी को डाक्टर के पास लेकर गए लेकिन संतोष देवी ने दम तोड़ दिया। परिवार में 2 मौतें होने के चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हल हो गया। मृतक महिला अपने पीछे 2 छोटे बच्चे छोड़ गई है।

वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
अम्बाला शहर (पंकेस): अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले उसे शहर के सिविल अस्पताल में बने शवगृह में रख दिया है। राकेश शर्मा निवासी राज विहार कालोनी ने पुलिस को सूचना दी कि गतरात्रि करीब अढ़ाई बजे वह अपने कार्यालय पंजाब केसरी से काम खत्म कर घर जा रहा था। जब वह हाईवे पर राम नगर कालोनी के पास पहुंचा तो उसने देखा कि एक बाइक चालक का शव जोकि सड़क किनारे पड़ा है, जिसको किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
असंतुलित लोङ्क्षडग ट्रैक्टर-ट्राली गिरी नदी में, चालक पी.जी.आई. रैफर
अम्बाला छावनी (जतिन): अम्बाला-जगाधरी रोड पर महेश नगर थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले लक्की फार्म हाऊस के पास एक लोङ्क्षडग ट्रैक्टर-ट्राली का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। राहगीरों ने तुरंत मलबे के नीचे दबे ट्रैक्टर चालक को निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पी.जी.आई. रैफर किया गया। बताते हैं कि लोङ्क्षडग ट्राली कैंट से साहा की ओर जा रही थी। फिलहाल चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!