हरियाणा की पहली महिला खेल रत्न होंगी साक्षी, जानिए उसके जीवन से संबंधित बातें (Pics)

Edited By Updated: 23 Aug, 2016 11:26 AM

haryana sakshi malik panipat

रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रेसलर साक्षी मलिक, दिल जीतने वाली जिम्नास्ट दीपा...

पानीपत: रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रेसलर साक्षी मलिक, दिल जीतने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर व शूटर जीतू राय को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा।

 

जानिए साक्षी का जीवन परिचय
साक्षी मलिक का जन्म 03 सितम्बर 1992 को हरियाणा के रोेहतक जिले में मोखरा खास नामक गांव में हुआ था। साक्षी के जन्म के कुछ समय बाद उनकी मां सुदेश मलिक की आंगनबाड़ी में नौकरी लग गयी और पिता सुखबीर मलिक दिल्ली में बस कंडक्टर हो गये। ऐसे में समस्या आई कि साक्षी का क्या किया जाए। काफी सोच विचार के बाद साक्षी को गांव में उसके दादा-दादी के पास छोड़ दिया गया, जहां पर वह पली और बढ़ी।

 

दादा से ली प्रेरणा
साक्षी के दादा बदलूराम इलाके के मशहूर पहलवान थे। आसपास के इलाके में उनका बड़ा रुतबा था। उनके घर पर जो भी आता, वह ऐहतराम के साथ 'पहलवान जी, नमस्ते' कह कर उनका अभ‍िवादन करता। यह सुनकर नन्ही साक्षी आनंद से भर जाती। धीरे-धीरे उसके मन में यह बात बैठ गई कि अगर वह भी अपने दादा की तरह पहलवान बन जाए, तो लोग उसको भी इसी तरह से मान-सम्मान देंगे। 

 

सात साल तक दादा के पास रहने के बाद साक्षी अपनी मां के पास लौट गई। लेकिन तब तक वह पहलवान बनने का दृढ निश्चय कर चुकी थी। मां ने जब उसकी इच्छा सुनी, तो वह चौंक उठीं। उसके पिता और दादा ने भी साक्षी का विरोध किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कुश्ती के चक्कर में कहीं उसके हाथ-पैर न टूट जाएं। सभी लोगों ने साक्षी को बहुत समझाया, पर साक्षी टस से मस नहीं हुई। और अंतत: साक्षी के घर वाले उसे कुश्ती की ट्रेनिंग देने के लिए तैयार हो गए।

 

29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होगा समारोह
खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए हर साल की तरह हॉकी के पूर्व खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस दिन खेल प्रतिभाओं को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वहीं, कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

 

मिली जानकारी के अनुसार 25 साल के इतिहास में पहली बार एक साथ 4 खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेगा। रोहतक के मोखरा की साक्षी हरियाणा की पहली महिला खेल रत्न होंगी। भिवानी के बलाली की रेसलर विनेश, शाहाबाद की हॉकी प्लेयर रानी रामपाल, सोनीपत के पहलवान अमित को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!