18 minutes ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
हरियाणा की छोरी WWE में मचाएगी धमाल, देश की पहली महिला रैसलर होने का मिलेगा गौरव
Edited By Updated: 15 Apr, 2017 11:00 PM
भारतीय लिबास में CWE के रिंग में उतरकर अपनी पहली फाइट में नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित करके सुर्खियों में आई कविता दलाल अब WWE वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही हैं।
जींद (विजेंद्र बाबा):भारतीय लिबास में CWE के रिंग में उतरकर अपनी पहली फाइट में नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित करके सुर्खियों में आई कविता दलाल अब WWE वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही हैं। ये प्रतियोगिता 25 से 29 अप्रैल को दुबई में होने जा रही है। यूपी के बागपत जनपद की बहू कविता दलाल उर्फ हार्ड केडी विदेशी पहलवानों को हराकर प्रोफेशनल कुश्ती में नया इतिहास रचने की तैयारी कर रही हैं। 18 महिला पहलवानों से होगा कविता का मुकाबला दुबई में होने वाले WWE चैम्पियनशिप में लेडी खली' का करीब 18 महिला पहलवानों से मुकाबला होगा। 25 अप्रैल को उनको नॉक आउट फाइट में उतरना है, जिसके लिए उनकी प्रैक्टिस जोरों पर चल रही है। वो फिलहाल WWE पहलवान खली की जालंधर स्थित एकेडमी में जमकर पसीना बहा रही हैं।
WWE में जाना कविता का बचपन का सपना कविता के लिए WWE में जाना बचपन का सपना रहा है जोकि अब पूरा होने जा रहा है। दुबई की धर्ती पर लेडी खली तिंरगा फैराने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं द ग्रेट खली को अपना आदर्श मानती हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या वो भी WWE में द ग्रेट खली जैसे पहचान बना पाती हैं या नहीं। पहली ही फाइट में नेशनल रेस्लर को कर दिया था चित कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) की रिंग में उतरकर अपनी पहली ही फाइट में नेशनल रेस्लर बुलबुल को रिंग में चित कर दिया था। इसके बाद कविता सुर्खियों में आ गई थीं। CWE में धूम मचा रही कविता को अब बिग बॉस हाउस का न्यौता आया है। नेश्नल लेवल पर 9 साल तक वेट लिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली कविता का सपना खली की तरह WWE में तिरंगा लहराना है। परिजनों में खुशी की लहर कविता की मां का कहना है कि वे बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी। उसी का नतीजा है कि आज उसे भारत की पहली महिला का खिताब मिल रहा है। वे काफी खुश है। वहीं, कविता के भाई संदीप का कहना है कि वो आज जिस मुकाम पर है उससे पूरा गांव काफी खुश और अब उनकी बहन फिर भारत का नाम नाम रोशन करेगी। जानिए, कविता का जीवन सफर जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वर्ष 2003 में कविता ने प्रशिक्षण के लिए बरेली साईं हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन यहां के प्रशिक्षण से कविता संतुष्ट न हो पाईं। वर्ष 2004 में कविता ने लखनऊ से अपना प्रशिक्षण शुरू किया, जो 2007 तक जारी रहा। प्रशिक्षण के साथ-साथ कविता ने अपनी पढ़ाई का सफर भी जारी रखा। 2005 में कविता ने बीए की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2008 में कविता ने एसएसबी में बतौर कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की। वर्ष 2009 में कविता की शादी बड़ौत (उत्तरप्रदेश) निवासी गौरव से हुई। गौरव भी एस.एस.बी. में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। कविता दलाल की उपलब्धियां 1. वर्ष 2006 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2. वर्ष 2007 में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। 3. वर्ष 2008 में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। 4. वर्ष 2010 में नेशनल वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। 5. वर्ष 2011 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। 6. वर्ष 2013 में नेशनल भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। 7. वर्ष 2014 में नेशनल भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। 8. वर्ष 2015 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीता। 9. वर्ष 2016 में गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता।
LPG supply: देश में मचा हाहाकार! गहराया गैस संकट, कई शहरों में बंद हुए होटल-रेस्टोरेंट
World Oil Crisis: इन देशों के पेट्रोल पंपों पर मचा हाहाकार, जानें कहां-कहां लग रहीं लंबी-लंबी लाइनें
हिमाचल में भारी बर्फबारी: अटल टनल के दोनों छोर पर Snowfall, 1000 से ज्यादा वाहन जाम में फंसे
9 मार्च को गुरु तेग बहादुर पर आयोजित व्याख्यान पूरे देश में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश फैलाने...
तेल की बूंद-बूंद के लिए मची जंग! अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन खुलेंगे ऑफिस-स्कूल, इस देश में लागू हुआ...
Nuclear Arms Alert: अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र 'नतांज' को बनाया निशाना, जानें कितनी तबाही...
KGMU में गैस का अकाल, मरीजों की थाली पर आफत: 4 की जगह मिल रहीं सिर्फ 2 रोटियां; हॉस्टल में भी मची...
Breaking News: दिल्ली की सियास में मचा हड़कंप, इस केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी
केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, जाने किसे कहां से मिला टिकट
मिडिल ईस्ट जंग में भारत फिर बनेगा सहारा ! पड़ोसी देशों ने मांगी अतिरिक्त ईंधन की मदद, मिला शानदार...
USD $
23/03/2026 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल...
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में...
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes