गौरव रैली में गरजे अमित शाह

Edited By Updated: 11 Sep, 2016 06:10 PM

jind organized party rally

जींद में आयोजित हुई भाजपा की हरियाणा गौरव रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के जवानों और खिलाड़ियों की प्रशंसा...

जींद (सुनील मराठा): जींद में आयोजित हुई भाजपा की हरियाणा गौरव रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के जवानों और खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटी साक्षी ने रियो में मैडल जीतने का खाता खोलने पर देश की शान बढ़ाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वर्ष 2017 तक प्रदेश को केरोसिन मुक्त बना दिया जाएगा। यहां पहुंचे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में बिजली और कोयला काफी मात्रा में है जिसका फायदा सीधे- सीधे किसानों को मिलने जा रहा है 
 
जींद रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले प्रदेश के साथ अन्याय होता था लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जो भी योजनाएं लेकर आते हैं प्रधानमंत्री उनको तुरंत पूरी कर देते हैं।  प्रदेश को 30000 करोड़ अतिरिक्त रुपया केंद्र सरकार से दिया गया है। अमित शाह ने कहा इससे पहले जो प्रदेश के मुख्यमंत्री थे वह केवल दिल्ली में अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहते थे। अमित शाह ने यह भी कहा केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद विदेशों में भारत की साख बड़ी है और मोदी ने देश की सीमाओं को भी सुरक्षा प्रदान की है।
 
रैली में पहुंचे भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह हरियाणा में सड़को का जाल बिछाने के लिए 50000 करोड रुपए देंगे और दिल्ली से वाया जींद होते हुए सुपर हाईवे का निर्माण किया जाएगा जो श्रीनगर तक जाएगा और जिस से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
 
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा वर्ष 2017 तक पूरे प्रदेश को केरोसिन मुक्त बना दिया जाएगा और प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद कैप्टन पवन के पैतृक गांव बदाना में हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का रीजनल सेंटर खोला जाएगा।
 
इस दिन पहुंचे भाजपा नेता प्रदेश के पहले मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन और एक बाईपास का शिलान्यास भी किया। भाजपा नेताओं ने लोगों को रैली आमन्त्रण देते समय कहा था कि जींद और प्रदेश को अनेकों सौगात मिलेगी लेकिन भाजपा नेता केवल पुरानी घोषणाओं को ही दोहराते नजर आए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!