कुलदीप बिश्नोई की घर वापिसी, हजकां का हुआ कांग्रेस में विलय

Edited By Updated: 28 Apr, 2016 02:47 PM

hjc chief kuldeep bisnori

हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोर्ई द्वारा अपनी पार्टी हजकां का कांग्रेस में विलय करने का औपचारिक ऐलान आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रात: 10.30 बजे किया गया।

हिसार: हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोर्ई द्वारा अपनी पार्टी हजकां का कांग्रेस में विलय करने का औपचारिक ऐलान आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रात: 10.30 बजे किया गया। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में बिश्नोई ने विलय का ऐलान किया। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी शकील अहमद, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुर्जेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित प्रदेश कांगे्रस के कई नेता मौजूद रहे।

हरियाणा कांग्रेस के किसी नेता द्वारा विलय के ऐलान के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहे संभवत: यह पहला मौका होगा। सूत्रों के मुताबिक हजकां की ओर से कुलदीप बिश्नोई के अलावा उनकी पत्नी एवं विधायक रेणुका बिश्नोई, उनके बड़े भाई एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व सांसद रामजीलाल, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, हजकां नेता देवीलाल बिश्नोई सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक उपस्थित रहे।

इस विलय की इस औपचारिक घोषणा के बाद कुलदीप बिश्नोई अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पर भी गए। वहीं हजकां के कांग्रेस में शामिल होने पर अशोक तंवर बिश्नोई का स्वागत किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!