Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Oct, 2017 11:11 AM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर हरियाणा की सी.बी.आई. अदालत में चल रहे डेरा प्रबंधक रंजीत मर्डर मामले में आज सुनवाई हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष द्वारा बहस की गई। अगली बहस 27 अक्तूबर को होगी। मामले में आरोपी राम रहीम वीडियो कांफ्रैंसिंग से व अन्य...
पंचकूला(धरणी):डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर हरियाणा की सी.बी.आई. अदालत में चल रहे डेरा प्रबंधक रंजीत मर्डर मामले में आज सुनवाई हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष द्वारा बहस की गई। अगली बहस 27 अक्तूबर को होगी। मामले में आरोपी राम रहीम वीडियो कांफ्रैंसिंग से व अन्य आरोपी सी.बी.आई. कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि रंजीत मर्डर मामले में फाइनल बहस चल रही है। बहस समाप्त होने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके इलावा राम रहीम पर चल रहे पत्रकार छत्रपति रामचंद्र हत्या मामले में भी 27 अक्तूबर को बहस होनी है।