Edited By Updated: 12 Apr, 2017 05:44 PM
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जगदीश को आज पंचकूला की कोर्ट ने बरी कर दिया है। कोर्ट ने ये फैसला सबूतों के अभाव के चलते लिया। मामला जनवरी 2016...
पंचकूला (उमंग श्योराण):नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जगदीश को आज पंचकूला की कोर्ट ने बरी कर दिया है। कोर्ट ने ये फैसला सबूतों के अभाव के चलते लिया। मामला जनवरी 2016 का है जब जगदीश पर नाबालिग लड़की को भगा कर उस से दुष्कर्म करने के अारोप लगे थे। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों बरवाला के पोल्ट्री फार्म में काम करते थे। पीड़िता और आरोपी दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। एडिशनल सेशन जज राजन वालिया की कोर्ट ने आरोपी को अाज केस से बरी कर दिया है।