Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Sep, 2017 11:36 AM
दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स एक रुपए बढ़ा दिया गया है।
फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक):दिल्ली को फरीदाबाद से जोड़ने वाले बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स एक रुपए बढ़ा दिया गया है। इस टैक्स वृद्धि से लोग नाखुश दिखाई दिए। उनका कहना है कि सरकार जो चाहे कर सकती है। लगातार चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। खर्चे मैनेज करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने मन के मुताबिक टोल टैक्स बढ़ाया है, जिससे आम जनता को परेशानी होगी।
इस बारे में जब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी से बात की गई तो वह इस पर सफाई देते नजर आए। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के मुताबिक यह वृद्धि टोल टैक्स में नहीं है, बल्कि रोड यूजर फीस है, जिसमें 1 रुपए की बढ़ौतरी हुई है।