जी.एस.टी. के मौजूदा प्रारूप से बढ़ेगा इंस्पैक्टरी राज: हुड्डा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jun, 2017 10:31 AM

haryana ambala bhupinder singh hooda gst

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जी.एस.टी. का मौजूदा प्रारूप व्यापारियों को लूटने के लिए इंस्पैक्टरी राज को लाइसैंस देने जैसा है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध

अंबाला(कमलप्रीत):प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जी.एस.टी. का मौजूदा प्रारूप व्यापारियों को लूटने के लिए इंस्पैक्टरी राज को लाइसैंस देने जैसा है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। हुड्डा अम्बाला छावनी में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की ओर से आयोजित एक जनसभा में जी.एस.टी. के मुद्दे पर व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.पी.ए. सरकार ने जी.एस.टी. का प्रारूप बनाया था वह सरल था जिसमें अधिकतम टैक्स की दर 14 प्रतिशत थी, लेकिन उस समय आज के शासकों ने विरोध किया था लेकिन अब भाजपा सरकार ने जो प्रारूप पेश किया है व टैक्स का सरलीकरण नहीं लूट का लाइसैंस है हर रोज का ब्यौरा देना, 37 बार रिटर्न्स भरना व्यापारी वर्ग पर अनावश्यक अंकुश लगाने जैसा है जिससे कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के किसानों का भी कर्ज माफ होना चाहिए। जब महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब के किसानों का कर्ज माफ हो सकता है तो हरियाणा के किसान का क्यों नहीं। हुड्डा ने ऐलान किया जब तक किसानों को राहत नहीं मिल जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महंगाई का रोना रोक कर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले अनिल विज अब कहां है। जबकि भाजपा सरकार में व्यापारी, कर्मचारी व किसान सड़क पर आ गए हैं। 

निर्मल सिंह को बोला जत्थेदार 
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंंह को जत्थेदार की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके दिल में अम्बाला के लोगों के लिए दर्द है और वे जनता के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं। जी.एस.टी. पर व्यापारियों को क्या समस्या आएगी और इंस्पैक्टरी राज से व्यापारी कैसे परेशान होगा। व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!