Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Jul, 2017 07:41 PM
हरियाणा में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में लो परफॉर्मेंस देने वाले अध्यापकों और प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग सख्त दिखाई दे रहा है।
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): हरियाणा में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में लो परफॉर्मेंस देने वाले अध्यापकों और प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग सख्त दिखाई दे रहा है। विभाग ने 160 स्कूलों के 800 अध्यापकों और प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उनसे पूछा गया की उनकी स्कूलों की लो परफॉरमेंस की वजह क्या है और इसके चलते उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। आपको बता दें कि प्रदेश में 160 स्कूल ऐसे हैं जिनकी परीक्षा परिणाम परफॉर्मंस 0 से 10 फीसदी के बीच में रही है इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख अपनाया है।