इनेलो व जाट के बाद कांग्रेस भी शाह के विरोध में, तंवर के नेतृत्व में दिखाएंगे काले झंडे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Feb, 2018 05:12 PM

congress amit shah protest black flags

जींद में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को जींद में रैली करने जा रहे हैं। जिसको लेकर जहां भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली है। वहीं इनेलो अौर जाट समुदाय ने भी रैली के विरोध में पूरी राजनीति तैयार कर ली है। अब जींद में अमित शाह की होने वाली...

जींद(विजेंदर कुमार): जींद में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को जींद में रैली करने जा रहे हैं। जिसको लेकर जहां भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली है। वहीं इनेलो अौर जाट समुदाय ने भी रैली के विरोध में पूरी राजनीति तैयार कर ली है। अब जींद में अमित शाह की होने वाली बाइक रैली के विरोध में कांग्रेस ने भी मैदान में आने का एेलान कर दिया है। कांग्रेस भी अशोक तंवर के नेतृत्व में अमित शाह को काले झंडे दिखाएगी। 
PunjabKesari
तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस करेंगी शाह की रैली का विरोध
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रमोद सहवाग ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोंधित करते हुए कहा कि 15 फरवरी को जींद में होने वाली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सरकारी रैली का जोरदार विरोध किया जाएगा। जींद की जनता के साथ मिलकर कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन से एक साथ विरोध प्रदर्शन के लिए रैली स्थल की तरफ कूच करेंगे। यह विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जींद के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार और पूरी तरह से फेल भाजपा सरकार के खिलाफ होगा। 

रैली का विरोध कर मुख्यमंत्री को याद दिलाएंगे वादे-कांग्रेस
प्रदेश के सीएम जींद बस स्टैंड की दो बार आधारशिला रखकर जींद की जनता को धोखा दे चुके हैं। अब उसी जगह पर रैली के लिए पार्किंग बना रहे हैं। मैडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य तो शुरू करवाना दूर की बात हो गई है। कांग्रेस नेता ने पत्रकार वार्ता में एक बार फिर जींद के हकों की मांगों को रखते हुए कहा कि कोई भी मांग नई नहीं है हम केवल सरकार को प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जींद की जनता के साथ किए गए वादे याद दिला रहे हैं।

ये हैं मांगें
जींद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करना
जींद हलके के सभी गांवों व वार्डो के लिए कम से कम एक करोड़ रुपए तुरंत जारी करना
रोहतक से जींद तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य शुरू करवाना
हुडा के रिहायशी सेक्टरों की सड़कों के सुधार कार्य शुरू करवाना
खेल स्टेडियम खेल विभाग को सौंपते हुए कोच नियुक्त करना
जींद बस स्टैंड बनाना 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!