यमुनानगर के लोगों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Feb, 2018 05:16 PM

यमुनानगर के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए अंबाला या चंडीगढ़ धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें महज तीन दिनों के भीतर अपने घर बैठे उनका पासपोर्ट मिल जाया करेगा। यह दावा किया है अंबाला से बीजेपी सांसद रत्नलाल कटारिया और हरियाणा.....

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए अंबाला या चंडीगढ़ धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें महज तीन दिनों के भीतर अपने घर बैठे उनका पासपोर्ट मिल जाया करेगा। यह दावा किया है अंबाला से बीजेपी सांसद रत्नलाल कटारिया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने। दोनों नेता सोमवार को यमुनानगर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन करने के पश्चात मीडिया से चर्चा कर रहें थे।

सोमवार का दिन यमुनानगर के लिए बेहद खास था। खास इसलिए क्योंकि आज यहां पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उदघाटन जो हो गया। इससे पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए जिलावासियों को अंबाला या फिर चंडीगढ़ जाना पड़ता था। पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन अंबाला से बीजेपी संसद रत्नलाल कटारियां, और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न किया गया। 

इस अवसर पर पासपोर्ट अधिकारी सिवास कविराज और उनकी टीम के सभी अधिकारी मौजूद रहें। पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभांरभ करने के बाद कटारिया औऱ विधानसभा अध्यक्ष ने आए हुए लोगों को संबोधित कर सरकार द्वारा करवाए जा रहें विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और यमुनानगर के हर एक आम नागरिक को इसका सीधा लाभ पहुंचने की बात दोहराई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!