मंत्री जी को मय्यड़ में रेलवे ट्रैक जाम की जानकारी ही नहीं !

Edited By Updated: 13 Feb, 2016 06:03 PM

economic base strong action vajpayee his ideas rethink

राज्य में जाट आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बाद जहां प्रदेश के वित्त मंत्री भी खुलकर जाटों

यमुनानगर (सुमित अॉबरोय): राज्य में जाट आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बाद जहां प्रदेश के वित्त मंत्री भी खुलकर जाटों के समर्थन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद जाट आंदोलन दो गुटों में बिखर गया है और प्रदेश जाट आरक्षण की आग में सुलग रहा है। हरियाणा के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वह प्रदर्शन की आड़ में कानून अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात जरूर कह रहे है।

राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि गरीब व्यक्ति की कोई जात नहीं होती और आरक्षण आर्थिक आधार पर ही होना चाहिए। आरक्षण का लाभ केवल गरीबों को ही मिलना चाहिए। जातिगत आरक्षण ठीक नहीं है और इसे बंद करना चाहिए। जाटों का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आज संपन्न लोग भी आरक्षण की मांग कर रहे है,जोकि ठीक नहीं है।

कंबोज ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा दिए गए बयान कि जाटों को किसी से भी घबराने की जरुरत नहीं है, पर कहा कि यह उनके अपने विचार है। आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के बारे में कंबोज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय में इस पर योजना बनी थी और अटल जी ने इस बारे में सुझाव भी रखा था। आर्थिक आधार पर होने के बाद ही आरक्षण का लाभ हर जाति के गरीब वर्ग को मिल पाएगा। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण पर पुर्नविचार की जरूरत है। जाट समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक जाम करने के बारे में राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं देगी। कानून तोड़ने वाले के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जब उनसेपूछा गया कि दो दिन से मय्यड में रेलवे ट्रैक पर बैठे जाट समुदाय के लोगों को सरकार क्यों नहीं उठाती तो उन्होंने तपाक से कहा कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!