हरियाणा में महिला चोर गिरोह सक्रिय, घर की खिड़की के सरिए काट लाखों रुपए की चोरी को दिया अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Apr, 2024 11:17 AM

female thief gang active in haryana

हरियाणा में करनाल के सेक्टर-7 में महिला चोरों के गिरोह ने घर की खिड़की के सरिए काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के वक्त पूरा परिवार बाजार गया हुआ था। जब परिवार घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा देखा। खिड़की के सरिए कटे पड़े थे।

करनाल : हरियाणा में करनाल के सेक्टर-7 में महिला चोरों के गिरोह ने घर की खिड़की के सरिए काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के वक्त पूरा परिवार बाजार गया हुआ था। जब परिवार घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा देखा। खिड़की के सरिए कटे पड़े थे। परिवार ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखकर हैरान रह गए। महिलाओं ने खिड़की के सरिए काटे। जिसके बाद एक महिला घर के अंदर आई और उसी ने सारा सामान चोरी करके बाहर खड़ी महिलाओं को दिया। चोरी की इस घटना में 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घास काटने वाली महिला पर शक

मकान मालिक ने बताया कि रविवार को घर के आसपास एक महिला अपने बच्चों के साथ घर से सटे पार्क में घास काटने के लिए आती है। सीसीटीवी कैमरों में भी वही महिला नजर आ रही है। पड़ोसी ने भी देखा था कि बाहर छह महिलाएं बैठी हुई थी। चोरी करने वाली सिर्फ एक ही महिला थी, जो सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी  के आधार पर महिलाओं को जल्द की काबू कर लिया जाएगा।

 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!