भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, नारनौल पीएनडीटी टीम ने दिल्ली जाकर पकड़ा गिरोह

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Apr, 2024 01:16 PM

narnaul pndt team went to delhi and caught the gang

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली प्रशासन के साथ मिलकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि 26...

नारनौल : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली प्रशासन के साथ मिलकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि 26 अप्रैल को एक गुप्त सूचना अध्यक्ष जिला समुचित प्राधिकरण नारनौल को मिली कि इस जिले की गर्भवती महिलाओं के भ्रूण लिंग जांच गिरोह नांगलोई एवं दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है।

गुप्त सूचना के अवसर पर एक रेडिंग टीम का गठन किया गया। इसमें सदस्य डॉक्टर विजय यादय नोडल ऑफिसर पी.एन.डी.टी. डॉक्टर उमेश कुमार चिकित्सा अधिकारी सीएचसी अटेली एवं अशोक कुमार डीलिंग क्लर्क कार्यालय सिविल सर्जन नारनौल बनाए गए। भ्रूण लिंग जांच गिरोह के बिचौलिए ने डिकाए पेशेंट को नांगलोई दिल्ली में बुलाया गया था। उसके उपरांत डॉक्टर विजय यादव नोडल अधिकारी पीएनडीटी ने नॉर्थ ईस्ट डिस्टिक दिल्ली के पीएनडीटी नोडल ऑफिसर से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पीएनडीटी की टीम भी सक्रिय हो गई। बिजोलिया डिकोय पेशेंट को नांगलोई दिल्ली से एक ऑटो में भजनपुरा क्षेत्र के गांव गढ़ी के गली नंबर 16 के एक मकान में ले गया जहां पर पहले से उपस्थित अपंजीकृत स्थान पर आरोपी कपिल कसाना वासी जावली गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने अपंजीकृत प्रोटेवल वाले मशीन से भूर्ण लिंग जांच करके डिकोय पेशेंट के गर्भ में लड़की होना बताया। उसके बाद नारनौल एवं नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की संयुक्त पीएनडीटी टीम  ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद इस रेड में आरोपी कपिल कसाना वासी जावली गाजियाबाद यूपी से एक प्रोटेवल अल्ट्रासाऊंड मशीन, प्रोब, जैली को बरामद किया। इस दौरान नजदीक थाने में आरोपी कपिल कसान, राजेंद्री, राम भतेरी उर्फ लालो वाशी भजनपुरा दिल्ली व सत्येंद्र वासी नांगलोई दिल्ली के खिलाफ उस क्षेत्र के एसडीएम सारत कुमार सालीमपुर द्वारा थाना भजनपुरा दिल्ली में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।

 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!