कार की टक्कर लगने से ऑटो पलटा, चालक समेत 4 घायल

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 11:15 AM

auto collapse 4 injured including driver injured by car collision

गांव हरनौली के नजदीक कार की टक्कर लगने से ऑटो पलट गया जिससे ऑटो चालक समेत 4 लोग घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जडौदा

यमुनानगर (ब्यूरो) : गांव हरनौली के नजदीक कार की टक्कर लगने से ऑटो पलट गया जिससे ऑटो चालक समेत 4 लोग घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जडौदा निवासी जयपाल ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब ऑटो गांव हरनौली के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार वह, ऑटो चालक, सौरभ व अभिषेक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!