नाइट डोमिनेशन दौरान 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2019 02:30 PM

7 accused arrested during night domination

शनिवार-रविवार की रात जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिले की 90 प्रतिशत पुलिस फोर्स सड़कों पर जांच करती रही जिसकी अध्यक्षता एस.पी. कुलदीप सिंह यादव ने की। उन्होंने बताया

यमुनानगर (ब्यूरो): शनिवार-रविवार की रात जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जिले की 90 प्रतिशत पुलिस फोर्स सड़कों पर जांच करती रही जिसकी अध्यक्षता एस.पी. कुलदीप सिंह यादव ने की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 112 पुलिस पाॢटयों ने जांच की। 748 दोपहिया, 677 चारपहिया वाहन, 404 लाइट कमॢशयल व्हीकल, 477 हैवी कमॢशयल व्हीकल की जांच की गई।

इसी तरह मोटर व्हीकल के 13 व एस.एल. के 11 चालान किए गए। अभियान के दौरान 152 बोतल व 255 देसी पव्वे पकड़े गए। 2130 रुपए नकद पकड़े। 20 किलो कॉपर क्वायल, 1 सोने की चेन, 2400 रुपए अलग-अलग 5 केसों में 5 आरोपियों से बरामद किए गए। इसी तरह 93 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। 95 अजनबी पर्चे काटे गए। 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!