Edited By Updated: 28 Sep, 2016 08:06 PM
गांव टिकौली में एक बालक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची को तलाश करते हुए पहुंची उसकी मां ने उसे...
राई: गांव टिकौली में एक बालक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची को तलाश करते हुए पहुंची उसकी मां ने उसे आरोपी बालक के चंगुल से छुड़वाया। बच्ची की मां ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का मैडीकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच जुट में गई है। गांव टिकौली निवासी 3 वर्षीय बच्ची अपने 5 वर्षीय भाई के साथ सुबह स्कूल में पढऩे के लिए गई थी। पति से अलग रह रही उनकी मां मेहनत-मजदूरी का काम करती है। मंगलवार को दोनों बच्चों का स्कूल में पेपर होने के कारण वह जल्द ही स्कूल से घर आ गए। उनकी मां घर पर नहीं होने के चलते दोनों बच्चे गली में खेलने लगे। इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाला करीब 11 वर्षीय बालक खिलाने के बहाने से बच्ची को अपने घर ले गया। जहां पर बालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची की मां घर पहुंची तो अपने लड़के को गली में खेलते हुए पाया।
जब उसने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का उसकी बहन को अपने घर ले गया था। जब महिला बालक के घर पहुंची तो वह आपत्तिजनक स्थिति में था। साथ ही बच्ची रो रही थी। उसने बालक के चंगुल से बच्ची को छुड़वाया जिसके बाद बालक वहां से भाग निकला। बच्ची की मां ने उसके परिजनों के साथ ही मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत करवाया। सूचना के बाद पहुंची ए.एस.आई. ऊषा देवी ने बच्ची का अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी बालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ऊषा देवी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी बालक को पकड़कर उससे पूछताछ की जाएगी।