ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली बंध की जानकारी

Edited By kamal, Updated: 27 May, 2019 01:48 PM

information about dams found on the official waterspeed group

यमुना घाट पर बंध बनाकर युमना का बहाव मोडऩे का मामला फिर से उजागर हुआ है। बंध बनाने का काम प्रगति...

राई: यमुना घाट पर बंध बनाकर युमना का बहाव मोडऩे का मामला फिर से उजागर हुआ है। बंध बनाने का काम प्रगति पर चल रहा था। इसकी भनक सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगी गई। उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मामले की शिकायत पुलिस को दी। हम बात कर रहे है कि टिकौला की डी.एस.पी. रेत खनन एजैंसी की, जिस पर रेत खनन के लिए यमुना के बहाव रोकने व बदलने का आरोप लगा है। सिंचाई विभाग की शिकायत पर पुलिस ने डी.एस.पी. माइनिंग कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक 18 मई को रात करीब 10 बजे ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर एक्स.ई.एन. सोनीपत से संदेश आया कि रेत खनन कम्पनी द्वारा यमुना के बहाव को रोकने व बदलने के लिए बंध का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद जानकारी संबंधित अधिकारी तक पहुंचाई गई। अधिकारी ने 19 मई को सुबह मौके पर पहुंच मशीन की सहायता से इसे हटाने का कार्य शुरू किया। जब उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचा तो कार्य प्रगति पर था। एस.डी.ओ. की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
 
इससे पहले भी आया था मामला
काफी समय पहले बड़ौली की एक खनन कम्पनी पर भी बंध के जरिए यमुना का बहाव बदलने का मामला सामने आया था। उस समय पाइपों के जरिए पुल बनाकर यमुना का बहाव बदला गया था। बात जब प्रशासन तक पहुंची तो आनन-फानन में खनन कम्पनी के खिलाफ  कार्रवाई की गई।


"टिकौला की डी.एस.पी. माइङ्क्षनग एजैंसी पर बंध बनाकर यमुना का बहाव बदलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायत मिल चुकी है। माइङ्क्षनग कम्पनी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है"। -सुमित, एस.एच.ओ. थाना मुरथल।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!