40 ग्राम हैरोइन सहित युवक काब

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 02:43 PM

young man with 40 grams of heroin

जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिले की एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान का गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र एक युवक को 40 ग्राम हैरोइन के साथ......

बड़ागुढ़ा (रेशम) : जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिले की एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान का गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र एक युवक को 40 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार उर्फ  काकू पुत्र किशन लाल निवासी गांव बड़ागुढ़ा के रूप में हुई है।

सैल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम-पता मालूम कर 2 लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स सैल के सहायक निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान रघुआना रोड गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हैरोइन तस्करी के इस नैटवर्क  से जुड़े अन्य लोगो के बारे में नाम-पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!