आज खुलेगा महिलाओं का अपना इंसाफ घर

Edited By Updated: 28 Aug, 2015 01:24 AM

article

अब महिलाओं से संबंधित अपराध छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा के मामलों की सुनवाई महिला थाने में होगी। महिला ...

सिरसा (पोपली): अब महिलाओं से संबंधित अपराध छेड़छाड़, बलात्कार, घरेलू हिंसा के मामलों की सुनवाई महिला थाने में होगी। महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित किए जा रहे महिला थाने की कड़ी में सिरसा जिला में महिला थाना बनकर तैयार है। प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में बनाए गए इस महिला थाने में एस.एच.ओ. रूम, ए.एस.पी./डी.एस.पी. रूम सहित कई कमरें बनाए गए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त एम.एच.सी. रूम, रिकार्ड रूम, आई.ओ. रूम, किचन, डायङ्क्षनग तथा रीडर रूम बनाया गया हैं। 

 
थाने में महिला लॉकअप व बैरेक भी बनाए हैं। महिला संरक्षण अधिकारी, महिला हैल्प लाइन तथा मीडिएशन सैल को भी महिला थाने में स्थानांतरित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा को महिला थाने का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। थाने में एस.एच.ओ. सहित 28 महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। महिला थाने में सी.सी.टी.एन.एस. लैब स्थापित की गई है। जिला के सभी स्कूलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाकर इस महिला थाने से जोड़े जाने की योजना बनाई गई है।  
 
संसदीय सचिव करेंगे थाने का उद्घाटन: शहर के एफ ब्लाक में स्थापित किए गए इस महिला थाने का उद्घाटन आज 28 अगस्त को मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क सुबह 11 बजे करेंगे। इस महिला थाने के निर्माण पर 18 लाख 73 हजार रुपए की राशि खर्च हुई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को रानियां थाना प्रभारी दलीप सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। 
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने थाने में निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। जिला में अब महिला थाना स्थापित होने के  बाद थानों की संख्या 13 हो गई है। उद्घाटन के बाद विधिवत रूप से महिला थाना शुरू हो जाएगा। फिर महिलाएं बेझिझक होकर अपनी शिकायतें महिला थाने में दर्ज करा सकेंगी। महिलाओं से जुड़े विशेष अपराधों की जांच केवल महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!