95 किलो डोडापोस्त के साथ 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 03:27 PM

4 youth arrested with 95 kg dodapost

जिले की सी.आई.ए. डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कार सवार 4 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 95 किलो डोडापोस्त बरामद किया है। प्रथम घटना में सी.आई.ए. डबवाली ने गश्त व चैकिंग के दौरान ओढां

डबवाली (संदीप): जिले की सी.आई.ए. डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कार सवार 4 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 95 किलो डोडापोस्त बरामद किया है। प्रथम घटना में सी.आई.ए. डबवाली ने गश्त व चैकिंग के दौरान ओढां क्षेत्र से कार सवार 2 युवकों के कब्जे से 47 किलो डोडापोस्त बरामद किया। पकड़े गए युवकों की पहचान राजा राम पुत्र रूली राम निवासी मटदादू व संजय पुत्र सत्यनारायण निवासी गोदिकां के रूप में हुई है। 

सी.आई.ए. डबवाली प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर का नाम-पता मालूम कर 3 लोगों के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। 

उन्होंने बताया कि थाना सी.आई.ए. डबवाली के सहायक उपनिरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान ओढां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की तो उनको काबू कर कार की तलाशी लेने पर 47 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ।

एक अन्य घटना में सी.आई.ए. डबवाली ने गश्त व चैकिंग के दौरान रिसालियाखेड़ा क्षेत्र से कार सवार 2 युवकों के कब्जे से 48 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र महाबीर निवासी वार्ड नं. 1 ओढां व सुनील पुत्र सतपाल निवासी गोदिकां के रूप में हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!