पी.डी.एम.यू. ने अस्पताल में उपलब्ध करवाए 80 आइसोलेशन बैड

Edited By Isha, Updated: 30 Mar, 2020 03:44 PM

pdmu has provided 80 isolation beds in the hospital

पी.डी.एम. विश्वविद्यालय एवं पी.डी.एम. जनरल अस्पताल ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 से फैली महामारी के संकट से निपटने के लिए पूरा.....

बहादुरगढ़ : पी.डी.एम. विश्वविद्यालय एवं पी.डी.एम. जनरल अस्पताल ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 से फैली महामारी के संकट से निपटने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। पी.डी.एम. विश्वविद्यालय के जनरल अस्पताल ने जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए 4 आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की है जिसमें 50 बैड कोविड-19 से संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन प्रदान करने के लिए एवं 30 बैड कोविड-19 के कन्फम्र्ड रोगियों के उपचार के लिए होंगे। पी.डी.एम. विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रेष लाठर ने बताया कि अस्पताल के इन्टैंसिव केयर यूनिट (आई.सी.यू.) में भी 8 बैड की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोगियों को प्रत्येक सुविधा प्रदान करने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं समाज का सहयोग देने के लिए प्रत्येक क्षेत्रवासी को कोविड-19 से जुड़ी हुई स्वास्थ्य सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि समय रहते ही इस पर अंकुश लगाया जा सके। पी.डी.एम. अस्पताल के पिं्रसीपल डा. मंदीप सिंह और मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. के.एल. कथुरिया की अध्यक्षता में मैडीकल टीम किसी भी स्थिति में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सेवाएं दे सकती है।

पी.डी.एम. इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन एवं क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए हर सम्भव योगदान देगा। संस्था के निदेशक डा. राजेश सूद ने बताया कि पी.डी.एम. हमेशा ही सामाजिक एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में समाज के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की घड़ी में हर देशवासी व प्रदेशवासी को साथ मिलकर सामाजिक सहयोग का दायरा बढ़ाना चाहिए क्योंकि आपसी भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!