बहादुरगढ़ में बनी हरियाणा की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा

Edited By Updated: 31 Aug, 2016 04:39 PM

bahadurgarh lord ganesha statue maharashtra blessings

भारत की दूसरी सबसे बड़ी और हरियाणा की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगढ़ में बनकर तैयार हो गई है। गणपति धाम में मूर्तिकारों...

बहादुरगढ़ (प्रवीन कुमार): भारत की दूसरी सबसे बड़ी और हरियाणा की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगढ़ में बनकर तैयार हो गई है। गणपति धाम में मूर्तिकारों की 10 साल की मेहनत के बाद 74 फुट उंची प्रतिमा तैयार हुई है। सुनहरे रंग में भगवान गणेश की प्रतिमा भक्तों को कल्याण का आर्शिवाद दे रही है। 
 
बता दें कि भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। 85 फुट उंची प्रतिमा अन्य आश्रम में साल 2001 में बनकर तैयार हुई थी। बहादुरगढ़ के गणपति धाम में 74 फुट उंची प्रतिमा नेशनल हाईवे नम्बर 10 से सीधी दिखाई देती है। गणपति धाम में भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ बर्फ के शिवलिंग, और श्रीराम दरबार की भव्य मूर्तियां भी स्थापित की गई है। गणपति धाम के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि सभी देवों में प्रथम स्मरणीय भगवान गणेश है। भगवान गणेश की 74 फुट उंची प्रतिमा लोगों के मन में भक्ति भाव को और ज्यादा जागृत करेगी। 
 
उन्होनें बताया कि प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है और गणेश चतुर्थी के दिन हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय की मंत्री कविता जैन मूर्ति स्थापना कर मंदिर को लोगों के लिये समर्पित करेंगी। इस दौरान दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। करीब दो एकड़ में बने गणपति धाम मंदिर में आने वाले यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!