सनसिटी की बीपीएल कॉलोनी में समस्याओं की भरमार, शिक़ायत के बावज़ूद नहीं हुआ समाधान

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2020 03:11 PM

plenty of problems in bpl colony of suncity

सबका सपना घर हो अपना वाला सपना अब समस्या बन गया है। नगर के प्रजापत चौक पर स्थित सनसिटी सोसायटी में बने बीपीएल फ्लैट धारियों को समस्याओं ...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : सबका सपना घर हो अपना वाला सपना अब समस्या बन गया है। नगर के प्रजापत चौक पर स्थित सनसिटी सोसायटी में बने बीपीएल फ्लैट धारियों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। बीपीएल फ्लैट धारियों ने बताया कि सीवर व्यवस्था बदहाल होने की वजह से समस्या बनी हुई है जिसकी शिकायत भी उन्होंने संबंधित विभाग को एक नहीं बल्कि कई दफा की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। सीवर ऑवरफ्लो होने के कारण घरों के बाहर गंदा बदबूदार पानी जमा हो जाता है जिससे उठती दुर्गंध से जीना मुश्किल गया है।

उन्होंने बताया कि बीपीएल कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पीने का पानी भी नहीं आ रहा जिसकी वजह से भी काफी समस्या बनी हुई है। बीपीएल कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए गड्डे खोदे गए थे, लेकिन तारें बिछाई जाने के बाद भी इन गड्डों को नहीं भरा गया जिसकी वजह से करंट फैलने का ख़तरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उन्हें इन समस्याओं से निज़ात दिलाई जाए। इस अवसर पर सरला, पूजा, सुधा, सुनीता, नीतू, ज्योति, संतोष, रजनी व मोनिका उपस्थित थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!