Edited By Mohammad Kumail, Updated: 01 Jul, 2023 09:44 PM

बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहरानपुर पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीन आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और एक आरोपी हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है...
अंबाला : बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चार आरोपियों को एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीन आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और एक आरोपी हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इन चारों को आज सुबह अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने UP पुलिस को सौंप दिया है। इन 4 में से 3 लोग उत्तर प्रदेश के है तो 1 हरियाणा का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक इन 4 आरोपियों में प्रशांत, विकास और लवीश जो उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और विकास गोंदर निसिंग जो हरियाणा का है उन्हे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इन सभी से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। वहीं हमलावरों की हरियाणा में एंट्री के इनपुट के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई थी और इन 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
बता दें कि बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में कुछ युवकों ने चंद्रशेखर पर 4-5 राउंड गोली चला कर हमला किया था। इसमें एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)