Kisan Andolan 3.0: किसानों ने इस वजह से रद्द किया दिल्ली कूच, जल्द लेंगे अगला फैंसला

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Dec, 2024 03:53 PM

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए हैं। अब उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली कूच को लेकर नया अपडेट सामने आई है। दरअसल किसानों ने आज का दिल्ली कूच रद्द किया। कई किसानों के घायल होने के बाद ये फैसला लिया है। हालांकि दिल्ली कूच को लेकर अगला फैंसला जल्द लेंगे।

बता दें आज 101 किसानों ने पैदल अंबाला की तरफ बढ़ते हुए 2 बैरिकेड पार कर लिए थे। उसके बाद उन्हें हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री के बैरिकेड पर रोक लिया गया। किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

किसान की बिगड़ी हालत

दिल्ली की तरफ रवाना होने के करीब एक घंटे बाद किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इससे एक किसान की तबीयत बिगड़ी है। जिसके बाद किसान थोड़ा पीछे हटे हैं। हालांकि आंसू गैस से सांस लेने में होने वाली दिक्कत से राहत के लिए नमक दिया गया है।

 


LIVE UPDATES-------

  • किसानों ने आज का दिल्ली कूच रद्द किया। कई किसानों के घायल होने के बाद फैसला लिया। अगला फैंसला जल्द लेंगे।
  • आंसू गैस के गोले से 7 किसान घायल हुए हैं।
  • आंसू गैस के गोले से किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाया गया।
  • किसानों ने कंटीली तारें हटाई।
  • किसानों पर छोड़ा गया आंसू गैस का गोला। 
  • हरियाणा पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनकी तरफ स्प्रे कर रही है।
  • खनौरी बॉर्डर पर हलचल शुरू हो गई है, किसानों ने मार्च नहीं शुरू किया है पर पुलिस आंसू गैस के गोले लेकर आ गई है।

बता दें कि MSP, कर्जमाफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी से धरना दे रहे हैं। किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली जानें की इजाजत नहीं दी है।

PunjabKesari

जानें कहां, क्या इंतजाम

शंभू बॉर्डर पर 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं। अभी करीब डेढ़ हजार किसान यहां इकट्‌ठा हो चुके हैं। वहीं खनौरी बॉर्डर पर 13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी CRPF और BSF की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 JCB, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी की गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!