गिरगिट से भी तेज रंग बदल रहे सिद्धू: विज

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2018 08:37 PM

anil vij tweeted against navjot singh sidhu

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू को पाकिस्तानी दौरे, वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ को लेकर निशाने पर लिया और कहा कि सिद्धू चाहे पाकिस्तान की सेना के साथ जितनी मर्जी सेल्फियां करवा...

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू को पाकिस्तानी दौरे, वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ को लेकर निशाने पर लिया और कहा कि सिद्धू चाहे पाकिस्तान की सेना के साथ जितनी मर्जी सेल्फियां करवा लें, लेकिन भारतीय सेना हर मोर्चे पर पाकिस्तानियों के दांत खट्टे करेगी।

PunjabKesari, anil tweet, twitter, anil vij, sidhu

दरअसल, अनिल विज ने अपने ट्वीट में कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू तूँ भांड बन कर पाकिस्तान के जितने मर्जी गीत गा ले, उनके फौजियों के साथ जितनी मर्जी सेल्फी खिंचवाले एक बात पक्की है कि तेरे यार शैतान इमरान खान की सब नापाक कोशिशों के बावजूद पाक और उसकी सेना के भारतीय सेना दांत जरूर खट्टे करेगी।'

PunjabKesari, navjot sidhu in pakistan, congress

विज ने कहा कि गिरगिट से भी तेका रंग बदल रहे सिद्धू अपने ही बयानों में घिरते नजर आ रहे हैं। सिद्धू कभी राहुल गांधी के आदेशों पर तो कभी इमरान खान के न्यौते पर पाकिस्तान जाने की सफाइयां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने नापाक मंसूबों के लिए विश्व भर में विख्यात पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा, लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान के मुरीद बनकर बैठे कांग्रेसी अपने ही देश के साथ गद्दारी कर के अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं।

वहीं हनुमान को ‘दलित‘ बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और उस पर छिड़े विवाद पर विज ने कहा कि हनुमान सभी के थे। ब्राह्मणों को वह ब्राह्मण नजर आते हैं, क्षत्रियों को वह क्षत्रिय, दलितों को दलित और आदिवासियों को वह आदिवासी नजर आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!