PICS: ये है स्टीलमैन...खिलौने की तरह उठाता है बाइक, बॉडी पर करवाता है हथौड़ों से वार

Edited By Updated: 11 Mar, 2016 02:36 PM

steelman amandeep singh

कुरुक्षेत्र जिले के छोटे से कस्बे इस्माईलाबाद का स्टीलमैन अमनदीप सिंह ऐसे हैरतअंगेज करतब करता है कि सामने वाले को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र जिले के छोटे से कस्बे इस्माईलाबाद का स्टीलमैन अमनदीप सिंह ऐसे हैरतअंगेज करतब करता है कि सामने वाले को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता। कोई भारी वाहन उसके ऊपर से गुजर जाए उसे कुछ नहीं होता। यही नहीं वह भारी भरकम वाहन वो अपने कंधों पर उठा लेता है। अमनदीप ने अपने स्टंट की एंट्री गिनीज बुक अॉफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी है। उन्हें नवंबर 2016 में स्टंट परफॉर्म करने की तारीख मिली है। अपने हैरतअंगेज कारनामों के चलते अमन 250 मैडल जीत चुके हैं।

अमन ने इस्माईलाबाद के एक स्कूल परिसर में सेंकड़ों लोगों और स्कूली बच्चों के सामने खतरनाक स्टंट दिखाए तो सब बस देखते ही रह गए। अमन ने अपनी बाजुओं के दम से एक नहीं बल्कि 10 बाइक को रोक दिया अपने शरीर के ऊपर से कार को गुजरवाया। इसके बाद उसने दो भार-भरकम बाइक्स को अपने कंधों पर उठा लिया। उसने जैसे ही बाइक्स को उठाया बाइक की पाइप मुड़ गई।

अमन के खतरनाक स्टंट यही नहीं थमे, उसने अपने दांतों के बल से एक आदमी को उठा लिया। जब उसके साथ आए लड़कों ने एल्युमीनियम और लकड़ी की लट्ठों से वार किया तो लड़की के दो टुकड़े हो गए और एल्युमीनियम मुड़ गई। अमन के शरीर पर नील पड़ गए लेकिन उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आए। अमनदीप हथोड़े और रॉड से अपने शरीर पर वार करवाते हैं लेकिन उन्हें दर्द नहीं होता।

अमनदीप ने बताया कि सुबह उठकर वह जिम जाता है। 2500 पुशअप लेता है, दौड़ लगाता और दिन में 6 घंटे एक्सरसाइज करता है। उसने बताया UFC fight में उसका चयन हो गया और उसकी ट्रेनिंग के लिए वो हांगकांग जाएगा। इसके लिए 8 लाख रुपए खर्च आया है और उसने अपना मकान गरवी रख दिया है। सरकार की तरफ से कोई मदद न मिलने की वजह से उसे थोड़ी मायूसी है। अमन ने बताया कि वे 12वीं तक पढ़े हैं। पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक गिफ्ट गैलरी खोली। तभी उन्हें  बॉडी बिल्डिंग का भी शौक हुआ। 2006 में मेहनत शुरू की और 2008 तक वे प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बन गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!