आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर जताया रोष

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2019 01:56 PM

safai karani workers protest and protest against arrest of accused

सोमवार को 2 सफाई कर्मचारियों से 8-10 लोगों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलते ही सभी कर्मचारी व अधिकारी नगरपालिका में इकट्ठा हो गए और कामकाज छोड़ हड़ताल पर बैठ गए........

शाहाबाद मारकंडा (अरुण): सोमवार को 2 सफाई कर्मचारियों से 8-10 लोगों ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलते ही सभी कर्मचारी व अधिकारी नगरपालिका में इकट्ठा हो गए और कामकाज छोड़ हड़ताल पर बैठ गए। अस्पताल में उपचाराधीन सफाई कर्मचारी संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्राली चलाते हैं और कचरा उठाने का कार्य करते हैं।

सोमवार को वह अपनी ड्यूटी के दौरान आर्य गल्र्स स्कूल के नजदीक पहुंचे तो वहां पर जाम लगा था। इसी बीच पीछे से कार वाले ने कहा कि ट्राली को आगे करो। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आगे जगह नहीं है। जगह मिलने पर ट्रैक्टर-ट्राली को आगे किया जाएगा। इस पर कार में से कुछ लोग व आसपास के दुकानकारों ने उन्हें ट्राली से खींच लिया और बुरी तरह से मार-पिटाई की। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। 

मामले की जानकारी मिलते ही सफाई कर्मचारी गुस्सा हो गए और नगरपालिका में धरने पर बैठ गए। इस हड़ताल के कारण रोजमर्रा के कार्य करवाने कार्यालय पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, सुभाष चंद, ओमपाल, नरेंद्र कुमार, बालक राम, मोहन लाल, बलविंद्र व पारस सहित अनेक लोग मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर डटे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!