सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 02:33 PM

one killed in road accident

शाहाबाद-अम्बाला जी.टी. रोड पर गांव शरीफगढ़ के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव समाना बहू निवासी अंकित कुमार ने कहा कि वह अपने दोस्त अजय कुमार के साथ ...........

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत) : शाहाबाद-अम्बाला जी.टी. रोड पर गांव शरीफगढ़ के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव समाना बहू निवासी अंकित कुमार ने कहा कि वह अपने दोस्त अजय कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर निजी कार्य के लिए शाहाबाद जा रहे थे।

जब वह जी.टी. रोड फ्लाईओवर गांव शरीफ गढ़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में अजय को काफी चोटें लगी लेकिन वह बाल बाल बच गया।

एम्बुलैंस की मदद से अजय को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!