न.पा. सचिव व उप-प्रधान में हुई तकरार, गाली-गलौच तक पहुंचा मामला

Edited By Isha, Updated: 21 Feb, 2020 01:17 PM

n p dispute in secretary and deputy head case reached to abuse

लाडवा के पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में पूर्व विधायक डा. पवन सैनी के सामने न.पा. सचिव व न.पा. उप-प्रधान के बीच जमकर तूं तूं, मैं-मैं हुई। मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। इससे पहले की दोनों....

लाडवा (शैलेंद्र) : लाडवा के पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में पूर्व विधायक डा. पवन सैनी के सामने न.पा. सचिव व न.पा. उप-प्रधान के बीच जमकर तूं तूं, मैं-मैं हुई। मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। इससे पहले की दोनों में हाथापाई हो मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। न.पा. उप-प्रधान अनिल माटा ने लाडवा पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को पूर्व विधायक डा. पवन सैनी के जन्मदिन पर लाडवा के पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में हवन का आयोजन किया गया था। हवन में पूर्व विधायक डा. पवन सैनी व न.पा. उप-प्रधान अनिल माटा सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इसी दौरान वहां पर न.पा. सचिव हरि ओम काम्बोज भी पहुंच गए और करीब 2 घंटे तक मौके पर रहे। न.पा. सचिव द्वारा न.पा. कार्यालय का काम छोड़कर वहां रहना न.पा. उप-प्रधान अनिल माटा को नहीं भाया। 

उसने न.पा. सचिव से कहा कि वह कार्यालय में बैठकर शहर वासियों के काम करें। उन्होंने आरोप लगाया की न.पा. सचिव कार्यालय में न के बराबर ही बैठते हैं, जिससे शहर वासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। न.पा. उप-प्रधान ने पूर्व विधायक से भी न.पा. सचिव की शिकायत की तथा उसे शह देने तक के आरोप लगाए। न.पा. उप-प्रधान ने इस मामले में लाडवा पुलिस को शिकायत दी है। जब न.पा. सचिव हरि ओम काम्बोज से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!