मेडिकल स्टोर से भरे सैंपल

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 06:49 PM

sample filled from medical stores

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मटक माजरी के समीप दवाई के एक स्टोर पर छापेमारी की और दवाई के सैम्पल भरे। डा. संजय दहिया का कहना है कि विभाग को शिकायत मिली थी कि यहां एक कैमिस्ट की दुकान पर एक व्यक्ति प्रैक्टिस कर रहा है और बिना बिल के दवाई बेचता है।...

इंद्री (योगेश) : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मटक माजरी के समीप दवाई के एक स्टोर पर छापेमारी की और दवाई के सैम्पल भरे। डा. संजय दहिया का कहना है कि विभाग को शिकायत मिली थी कि यहां एक कैमिस्ट की दुकान पर एक व्यक्ति प्रैक्टिस कर रहा है और बिना बिल के दवाई बेचता है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित दवाई स्टोर पर छापा मारा गया और दवाई के सैम्पल भरे गए हैं। सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दवाई विक्रेता को हिदायत दी गई है कि वह बिना बिल व डाक्टरों की पर्ची के बिना दवाई न दे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!